मदिरा दुकानों के आसपास साफ सफाई ना रखने एवं दुकानों के पास अवैध मदिरापान पर चला आबकारी का डंडा
मदिरा दुकानों के आसपास साफ सफाई ना रखने एवं दुकानों के पास अवैध मदिरापान पर चला आबकारी का डंडा,
मदिरा दुकानों के विरुद्ध बनाए 6 प्रकरण
आज दिनांक 03/02/2025 को कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री दीपम रायचूरा के मार्गदर्शन में कंट्रोलर भोपाल एच. एस .गोयल के नेतृत्व में आज भोपाल की दर्जनभर दुकानों के आसपास साफ सफाई सुनिश्चित कराने एवं मदिरा दुकानों के आसपास मदिरापान किए जाने के विरुद्ध कार्यवाही की गई । मदिरा दुकान करोंद चौराहा, भानपुर, गांधीनगर, लालघाटी,अयोध्या नगर, गोविंदपुरा,नयापुरा ,पिपलानी , के विरुद्ध दुकानों पर साफ सफाई ना रखें जाने वावत विभागीय प्रकरण दर्ज किए साथ ही मौके पर साफ सफाई भी करवाई गई। वहीं इन दुकानों के आसपास मदिरापान करने वालों पर 19 प्रकरण दर्ज किए । ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को मद्देनजर मदिरा दुकानों के आसपास साफ सफाई रखे जाने हेतु सभी लाइसेंसियों को निर्देशित किया गया है। श्री गोयल ने बताया यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।
सोमवार से रविवार तक क्या पकाएं? ये आसान डिनर मेन्यू आएगा आपके बहुत काम
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत