5 फरवरी को जनता तय कर ले, दिल्ली के लिए काम करने वाली कौन सी पार्टी : केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की नीयत काम करने की नहीं है। मैं काम करता हूं, वे गाली देते हैं, इसलिए मैं लोगों से कहता हूं, 5 फरवरी को वोट डालने से पहले सोच लेना कि जनता का हित करने वाली पार्टी कौन है?केजरीवाल ने कहा, मैं, किसी का नाम नहीं लेता। वे लोग कहते केजरीवाल...है। दिल्ली की जनता काम वाली पार्टी को सरकार में देखना चाहती है। मेरा मानना है कि दिल्ली में मुफ्त की सेवा बंद कर दी जाएगी।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस बीजेपी के साथ काम कर रही है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच बहुत प्यार बढ़ा है। यमुना जी के पानी को लेकर कहा, हरियाणा के सीएम पानी पीने गए थे। वहां का पानी नहीं पी सके। पीएम मोदी यमुना का पानी पीकर दिखाएं। केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन के भविष्य पर कहा कि गठबंधन बनते टूटते रहते हैं। हमारे लिए देश जरूरी है। दिल्ली पैसे वाले सेठ की पार्टी है। आप गरीबों की पार्टी है। बीजेपी लोगों का पैसा बड़े-बड़े उद्योगपति को दे रही है। उन्होंने ये कहा कि एक उद्योगपति को 47 हजार करोड़ का कर्ज दे दिया।
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार