महाकुंभ हादसे से दुखी सीएम योगी हुए भावुक, मृतकों के परिजनों को देंगे 25 लाख
प्रयागराज। महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुई एक दर्दनाक भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी की आंखों में आंसू थे जब उन्होंने कहा कि यह घटना मर्माहत करने वाली है। सीएम योगी ने पीड़ितों के लिए राहत राशि और हादसे की जांच के लिए आयोग गठित करने के निर्देश दिए हैं।आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को समय सीमा के भीतर सौंपेगा। योगी सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए राहत राशि का ऐलान किया है। सरकार पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में स्नान के लिए मंगलवार देर रात मची भगदड़ के कारणों की जांच के लिए न्यायिक जांच का आदेश दिया। जांच आयोग की अध्यक्षता पूर्व न्यायमूर्ति हर्ष कुमार करेंगे और इसमें पूर्व आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) वीके गुप्ता और सेवानिवृत्त आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) बीके सिंह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि न्यायिक जांच के साथ-साथ पूरे मामले की अलग से पुलिस जांच भी की जाएगी। उन्होंने कहा, “पूरे मामले की तह तक जाना जरूरी है कि ऐसी घटना कैसे हुई।” योगी ने कहा कि मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेश्क गहन जांच के लिए बृहस्पतिवार को महाकुंभ का दौरा करेंगे।
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।