जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, चार घायल
शामली। शामली जिले के कैराना थाना इलाके के मंडावर गांव में एक ही समुदाय के दो समूहों में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि घायलों की पहचान उमरदीन, सद्दाम, इरफान और इमरान के रूप में हुई है, जिन्हें गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को सद्दाम और इंतजार के बीच झगड़ा हुआ था जो बाद में हिंसा में बदल गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामजा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख